15 July 2020 : Rajasthan Current Affairs

1) प्रदेश में राजनीतिक संकट बरकरार

  •  सचिन पायलट को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। उनकी जगह गोविंद डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


2)पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी)

  • प्रदेश के 13 जिलों को पानी उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलवाया जाएगा। 
  • परियोजना की लागत करीब 37 हजार करोड़ रूपए है। 
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में अपने राजस्थान दौरे के अवसर पर इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की घोषणा की थी।


3)वन स्टॉप शॉप‘ प्रणाली 

  • राजस्थान उद्यम एकल खिड़की सामथ्र्यकारी और अनुज्ञापन अधिनियम-2011 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
  • इससे उद्यमियों को अपना उद्यम स्थापित करने में आसानी होगी और प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलबध हो सकेंगे।

Comments