15 July 2020 : Rajasthan Current Affairs
1) प्रदेश में राजनीतिक संकट बरकरार सचिन पायलट को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। उनकी जगह गोविंद डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 2) पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ( ईआरसीपी ) प्रदेश के 13 जिलों को पानी उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ( ईआरसीपी ) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलवाया जाएगा। परियोजना की लागत करीब 37 हजार करोड़ रूपए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में अपने राजस्थान दौरे के अवसर पर इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की घोषणा की थी। 3) वन स्टॉप शॉप‘ प्रणाली राजस्थान उद्यम एकल खिड़की सामथ्र्यकारी और अनुज्ञापन अधिनियम -2011 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे उद्यमियों को अपना उद्यम स्थापित करने में आसानी होगी और प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलबध हो सकेंगे।